Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई इंडियंस को मिला नया बैटिंग कोच, इस धाकड़ खिलाड़ी को मिली कमान

October 30, 2026

मुंबई इंडियंस को मिला नया बैटिंग कोच, इस धाकड़ खिलाड़ी को मिली कमान

Mumbai Indians new batting coach: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब पांच बार जीत चुकी मुंबई इंडियंस (MI) ने रॉबिन उथप्पा को आईपीएल 2027 से पहले अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। एमआई ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

MI ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर रॉबिन उथप्पा का स्वागत करते हुए लिखा, “हमारे पहले सीजन का हिस्सा बनने से लेकर ढेर सारे अनुभव के साथ लौटने तक। रॉबी खेल की गहरी समझ, बेहतरीन संवाद और युवाओं का मार्गदर्शन करने में स्पष्टता लाते हैं। पलटन में आपका स्वागत है, रॉबिन। आपका नया बैटिंग कोच।”

11 नवंबर को 41 साल के होने जा रहे रॉबिन उथप्पा ने भारत के लिए 46 वनडे और 13 टी20 मैच खेले हैं। उथप्पा 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं।

आईपीएल का लंबा अनुभव
रॉबिन के पास आईपीएल का लंबा अनुभव है और वह लीग के सफल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को 2014 में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले रॉबिन 2021 में लीग जीतने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के सदस्य रहे थे।

ये भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले MI का बड़ा फैसला, मलिंगा और म्हाम्ब्रे समेत 3 कोचिंग स्टाफ बाहर

 

कई टीमों का रहे हैं हिस्सा
2008 से 2022 के बीच रॉबिन उथप्पा ने मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पुणे वॉरियर्स इंडिया, केकेआर, राजस्थान रॉयल्स और सीएसके के लिए खेले हैं। कुल 205 मैचों की 197 पारियों में इस आक्रामक बल्लेबाज ने 27 अर्धशतक लगाते हुए 4,952 रन बनाए थे।

बतौर कोच IPL में रॉबिन का पहला असाइनमेंट
रॉबिन ने बेशक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कह दिया है, लेकिन टी10 लीग में वे अब भी सक्रिय हैं। उनकी बल्लेबाजी का अंदाज बेहद आक्रामक रहा है। एमआई पिछले कुछ सीजन में अपनी बल्लेबाजी की कमियों से जूझ रही है। ऐसे में रॉबिन, जो की आईपीएल का व्यापक अनुभव रखते हैं, एमआई की बल्लेबाजी में गहराई और आक्रामकता लाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। बतौर कोच आईपीएल में रॉबिन का यह पहला असाइनमेंट है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें