Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

दोबारा टिकट मिलने पर बोले कुलवंत सिद्धू, विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव

October 31, 2026

दोबारा टिकट मिलने पर बोले कुलवंत सिद्धू, विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव

Kulwant Thanks AAP for Renomination : लुधियाना। आम आदमी पार्टी की ओर से दोबारा टिकट दिए जाने के बाद विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह विकास कार्यों को आधार बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए उनकी टिकट हासिल करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

 उन्होंने विरोधी पार्टियों पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि बाकी पार्टियों के उम्मीदवार दो-तीन महीने पहले ही दिल्ली जाते हैं और वहां टैची भेंट करते हैं। और बड़े लीडरों की चमचागिरी करते हैं लेकिन पार्टी ने उन पर दोबारा से आभार जताया है हालांकि भाजपा पंजाब अध्यक्ष केवल जिलों द्वारा अन्य पार्टियों में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके ना भाग जाए इसलिए वह ऐसा बयान दे रहे हैं। वही कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि वह विकास कार्य को लेकर ही दोबारा से चुनाव लड़ेंगे।
 

अब देखने वाली बात यह होगी कि जिस तरह आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली 40 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें लुधियाना के उम्मीदवार भी शामिल है जिन्होंने आने वाले चुनाव में जीत का दावा किया है, और साथ में बाकी से ऐसी पार्टियों भी जीत का दवा और वादा करती हुई नजर आ रही हैं देखने वाली बात होगी कि आने वाले चुनाव में किसकी सरकार बनती है यह नतीजा के बाद ही पता लग पाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें