Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी सेहत के लिए समय निकालना भी जरूरी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

November 3, 2026

भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी सेहत के लिए समय निकालना भी जरूरी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

मोगा: स्थानीय जीटी रोड पर आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘द ओलंपिया जिम’ का उद्घाटन हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर जिम संचालक पवन कौड़ा, दीपक कौड़ा और रमन अग्रवाल ने विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा का बुके भेंट कर स्वागत किया। समारोह में शहर के गणमान्य व्यक्तियों के अलावा बड़ी संख्या में फिटनेस प्रेमी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कामकाज और अपनी जिम्मेदारियों के चलते स्वास्थ्य की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते, जबकि स्वस्थ शरीर ही बेहतर जीवन का आधार है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में से कुछ समय स्वास्थ्य और शारीरिक व्यायाम के लिए अवश्य निकालना चाहिए। नियमित कसरत, संतुलित खानपान और अच्छी जीवनशैली अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि युवाओं में फिटनेस के प्रति बढ़ती रुचि एक सकारात्मक संकेत है। आधुनिक सुविधाओं से लैस ऐसे जिम युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे और गलत आदतों से दूर रहकर खेलकूद, व्यायाम और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

जिम संचालक दीपक कौड़ा ने कहा कि मोगा के युवाओं और शहरवासियों को बेहतर फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस जिम की शुरुआत की गई है। उनका प्रयास रहेगा कि लोगों को एक बेहतर वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिलें, ताकि वे नियमित व्यायाम के माध्यम से अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकें।

उन्होंने कहा कि जिम खोलने का उद्देश्य केवल शारीरिक कसरत करवाना ही नहीं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी जिम की शुरुआत का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि यह संस्थान शहर के युवाओं को फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करेगा।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें