Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय स्टेट बैंक का शुद्ध लाभ 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपए पर

November 3, 2026

भारतीय स्टेट बैंक का शुद्ध लाभ 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपए पर

नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपए रहा है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का शुद्ध लाभ एक साल पहले 2025-26 की इसी तिमाही में 20,160 करोड़ रुपए था।

एसबीआई ने कहा कि बैंक की कुल आय चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 1,43,796 करोड़ रुपए रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,34,979 करोड़ रुपए थी। एसबीआई की गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) कुल कर्ज के प्रतिशत के रूप में सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही में घटकर 1.39 प्रतिशत रहीं।

एक साल पहले यह आंकड़ा 1.73 प्रतिशत था। बैंक का शुद्ध एनपीए भी कम होकर 0.36 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 0.42 प्रतिशत था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें