Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: दिल्ली-UP से राजस्थान तक बदलेगा मौसम, 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

November 4, 2026

Weather Update: दिल्ली-UP से राजस्थान तक बदलेगा मौसम, 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update 4 Nov 2026: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट बदल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की संभावना है। चक्रवाती तूफान का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में देखने को मिल सकता है। वहीं, पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं की आशंका जताई गई है।

दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्र में मौसम लगातार करवट ले रहा है। तापमान में गिरावट के बीच 4 नवंबर को हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। IMD ने मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अमेठी, आजमगढ़, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, उन्नाव, इटावा, हमीरपुर, आगरा, अलीगढ़, देवरिया, बलिया और गोरखपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें- भारत ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन में इन युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

 

बिहार और झारखंड में भी बदलेगा मौसम
बिहार के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पटना, गोपालगंज, रोहतास, भागलपुर, जहानाबाद, गया भोजपुर, वैशाली, बक्सर, समस्तीपुर, खगड़िया और मुंगेर में बारिश हो सकती है।

झारखंड में चक्रवाती तूफान के चलते बारिश के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। रांची, सिमडेगा, पलामू, दुमका, हजारीबाग और धनबाद में बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान में बरस सकते हैं बादल
राजस्थान में भी मौसम बदलने के संकेत हैं। जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, चूरू, चित्तौड़गढ़, अजमेर, बीकानेर, झुंझुनू, सीकर, बूंदी, धौलपुर और भरतपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें- US midterm elections में भारतीय-अमेरिकियों का दबदबा, सुहास और अरुणा ने दोहराई जीत

 

पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट
पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। बीरभूम, दुर्गापुर, कोलकाता, पुरुलिया, हावड़ा, मुर्शिदाबाद और नादिया समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, बारिश का असर केवल मैदानी राज्यों तक सीमित नहीं रहेगा। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में आंधी और बिजली गिरने की आशंका है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें