Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल को छू जाएगा ‘प्रताप’ का नया गाना ‘मैं वापस आऊंगा’, जुदाई और मोहब्बत का खूबसूरत संगम

November 4, 2026

दिल को छू जाएगा ‘प्रताप’ का नया गाना ‘मैं वापस आऊंगा’, जुदाई और मोहब्बत का खूबसूरत संगम

एंटरटेनमेंट डेस्क : कुछ वादे ऐसे होते हैं, जो वक्त और हालात बदलने के बावजूद हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहते हैं। वे यादों, उम्मीदों और भावनाओं के जरिए हमारे साथ बने रहते हैं। इसी खूबसूरत एहसास को पर्दे पर उतारते हुए अमित साध और ईशा देओल स्टारर फिल्म ‘प्रताप’ के मेकर्स अपना नया गाना ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज कर रहे हैं। 4 नवंबर, 2026 को रिलीज होने वाला यह गाना शाश्वत सिंह और प्रतिज्ञा की आवाजों से सजा है, जबकि इसका संगीत अफजलाली ने तैयार किया है। यह गाना फिल्म की कहानी में एक भावुक और दिल को छू लेने वाला पहलू जोड़ता है।

यादों और उम्मीदों के बीच बुना गया ‘मैं वापस आऊंगा’ एक ऐसे वादे की कहानी कहता है, जो दूरियों के बावजूद दिल में जिंदा रहता है। दो दिलों के बीच जुड़े गहरे भावनात्मक रिश्ते को दर्शाता यह गाना प्यार, इंतजार और दोबारा मिलने की उम्मीद को खूबसूरती से बयां करता है। इसकी दिल को छू लेने वाली धुन दर्शकों को ‘प्रताप’ की दुनिया के एक निजी और भावनात्मक पहलू से रूबरू कराती है।

गाने के बारे में बात करते हुए अभिनेता अमित साध ने कहा, “’मैं वापस आऊंगा’ एक ऐसी भावना को खूबसूरती से बयां करता है, जो एक तरफ बेहद निजी है, तो दूसरी तरफ हर किसी के दिल से जुड़ी हुई है। किसी वादे को निभाने, उम्मीद बनाए रखने और लौटने के विश्वास के साथ जीने का एहसास हम सभी को कहीं न कहीं छूता है। यह गाना ‘प्रताप’ के एक नरम और भावनात्मक पहलू को सामने लाता है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसके पीछे छिपी भावनाओं से खुद को जोड़ पाएंगे।”

गायक शाश्वत सिंह ने कहा, “’मैं वापस आऊंगा’ एक ऐसा गाना है, जो प्यार, यादों और उम्मीदों की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से बयां करता है। किसी ऐसे वादे का एहसास बहुत खास होता है, जो दूरियों और मुश्किल हालात के बावजूद दिल में जिंदा रहता है। मैंने अपनी आवाज के जरिए इस गाने में इंतजार की कसक और अपनापन बरकरार रखने की कोशिश की है। उम्मीद है कि श्रोता इस गाने और इससे जुड़ी भावनाओं को अपने-अपने अंदाज में महसूस कर पाएंगे।”

सचिन सराफ द्वारा लिखित और निर्देशित ‘प्रताप’ की कहानी प्रताप रानाडे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार अमित साध निभा रहे हैं। प्रताप एक सम्मानित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट है, जिसकी जिंदगी में उस वक्त अप्रत्याशित मोड़ आ जाता है, जब उसे खुद सलाखों के पीछे जाना पड़ता है। फिल्म में अमित साध के साथ ईशा देओल, सीमा बिस्वास, तिग्मांशु धूलिया और मिलिंद गुणाजी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यूवी फिल्म्स के बैनर तले प्रदीप रंगवानी द्वारा निर्मित यह फिल्म कर्तव्य, वफादारी, फैसलों और जवाबदेही जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सामने लाती है।

‘मैं वापस आऊंगा’ के जरिए मेकर्स ने ‘प्रताप’ की कहानी के भावनात्मक पक्ष को सामने रखा है, जो दर्शकों को फिल्म के किरदारों के रिश्तों और उनसे जुड़ी संवेदनाओं की झलक देता है। यह फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amit Sadh (@theamitsadh)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें