Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

12 दिसंबर को कुल्लू, मनाली और बंजार न्यायालयों में होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

November 4, 2026

12 दिसंबर को कुल्लू, मनाली और बंजार न्यायालयों में होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के तत्वावधान में 12 दिसंबर को जिला न्यायालय कुल्लू सहित मनाली और बंजार न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू के सचिव ने बताया कि लोक अदालत में दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद, बिजली व पानी के बिल, जमीनी विवाद, बैंक संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद तथा कम राशि के चेक से जुड़े लेन-देन के मामलों का निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मोटर वाहन लोक अदालत भी आयोजित होगी, जिसमें मोटर वाहन चालानों का निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों के उपरोक्त श्रेणियों से संबंधित मामले न्यायालयों में लंबित हैं, वे उन्हें लोक अदालत में लगवा सकते हैं। लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मामलों का निपटारा किया जाता है।

उन्होंने आमजन से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि लोक अदालत संबंधी अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222378 पर संपर्क किया जा सकता है।

📍 Location: Kullu (KULLU)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें