Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा: अजीतवाल में 105 नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

November 6, 2026

मोगा: अजीतवाल में 105 नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

मोगा: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा जिले की अजीतवाल पुलिस ने एक युवक को 105 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और नशीली गोलियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना अजीतवाल में तैनात सहायक पुलिस अधिकारी बलजिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान जब पुलिस टीम कॉलेज रोड अजीतवाल के पास पहुंची तो वहां एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को युवक की गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पास से 105 नशीली गोलियां बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र चमकौर सिंह निवासी अजीतवाल, जिला मोगा के रूप में हुई है।

पुलिस ने नशीली गोलियां अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ धारा 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना अजीतवाल में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिले में नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों की जांच भी की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी नशीली गोलियां कहां से लेकर आया था और इन्हें किसे सप्लाई करना था। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें