Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत संत नगर में करवाया गया कबड्डी का शो मैच

November 6, 2026

युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत संत नगर में करवाया गया कबड्डी का शो मैच

अमृतसर: पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत नशों के खिलाफ जागरूकता पैदा करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा खेल विभाग के सहयोग से नशों के हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित क्षेत्रों में खेल मुकाबले करवाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी के तहत आज ब्लॉक वेरका के वार्ड नंबर 18, संत नगर में कबड्डी का शो मैच करवाया गया। इस अवसर पर थाना वेरका की SHO मैडम सुमनप्रीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ श्री हरपाल सिंह निज्जर, वार्ड इंचार्ज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एस.एच.ओ. सुमनप्रीत कौर ने युवाओं को नशों जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और अधिक से अधिक खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना पैदा करते हैं। युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें नशों से दूर रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के 56 गांवों और शहरी क्षेत्रों की नशों के हॉटस्पॉट के रूप में पहचान की गई है। पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार खेल विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से 27 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सप्ताह विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में अलग-अलग खेलों के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर खेल विभाग की ओर से श्रीमती नीतू, कबड्डी कोच तथा श्री शिवम शर्मा, जूडो कोच भी उपस्थित थे।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें