Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

शोघी में बस की चेकिंग के दौरान 13 ग्राम चिट्टा बरामद, रोहड़ू के दो युवक गिरफ्तार

November 9, 2026

शोघी में बस की चेकिंग के दौरान 13 ग्राम चिट्टा बरामद, रोहड़ू के दो युवक गिरफ्तार

शिमला: जिला शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने शोघी के समीप नाकाबंदी के दौरान एक बस में सवार दो युवकों को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 13 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पेशल सेल शिमला की टीम ने नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए शोघी के समीप नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस टीम ने वहां से गुजर रही एक बस को जांच के लिए रोका। बस में सवार यात्रियों की चेकिंग के दौरान पुलिस को दो व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद पुलिस टीम ने उनकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान भोपिन्दर सिंह (30) निवासी रोहड़ू के पास मौजूद जैकेट की जेब में रखी सिगरेट की डिब्बी से पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी बरामद हुई। जांच करने पर उसमें चिट्टा/हेरोइन पाया गया। वहीं, उसके साथ मौजूद अनुज कुमार (32) निवासी रोहड़ू के कब्जे से भी चिट्टा बरामद हुआ। दोनों के पास से कुल करीब 13 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने इस मामले में 5 नवंबर 2026 को पुलिस थाना में अभियोग संख्या 243/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 9 नवंबर 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश मिले।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे चिट्टा कहां से लेकर आए थे तथा इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी। इसके अलावा नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें