Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुमराह की टेस्ट सीरीज से पहले तैयारी पर बारिश का असर, इंडिया A और न्यूजीलैंड A का मैच ड्रॉ की ओर

November 9, 2026

बुमराह की टेस्ट सीरीज से पहले तैयारी पर बारिश का असर, इंडिया A और न्यूजीलैंड A का मैच ड्रॉ की ओर

खेल डेस्क। भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट का तीसरे दिन बारिश की वजह से धुल गया। तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। इसका नुकसान भारतीय टीम को हुआ।

सोमवार को खेल न होने से इंडिया ए टीम ज्यादा निराश है, क्योंकि भारतीय गेंदबाजों को अभ्यास का मौका नहीं मिला। भारतीय टीम मैनेजमेंट चाहता था कि भारतीय गेंदबाजों को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले अभ्यास का मौका मिल जाए। गेंदबाजी में सबसे ज्यादा ध्यान दिग्गज जसप्रीत बुमराह पर था। वह एशियन गेम्स में के बाद पहली बार मैदान पर लौटे हैं। बुमराह को वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज से आराम दिया गया था।

बुमराह ने लिंकन में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे दिन छह ओवर गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने 1 मेडन फेंका और 11 रन दिए। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला। प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 ओवर गेंदबाजी की थी और 2 विकेट लिए थे। अगर सोमवार को मैच होता, तो इन तीनों गेंदबाजों को मैच अभ्यास का पर्याप्त मौका मिलता जिसका फायदा न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को हो सकता था। बुमराह, कृष्णा और जडेजा तीनों टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं।

अनाधिकारिक टेस्ट के शुरुआती दो दिनों के खेल पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल के 102, साई सुदर्शन के 88, ध्रुव जुरेल के 71, तिलक वर्मा के नाबाद 81 और वाशिंगटन सुंदर के 50 रन की बदौलत पहली पारी 5 विकेट पर 464 रन बनाकर घोषित की थी।

न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट पर 46 रन बना लिए थे। तीसरे दिन का खेल नहीं होने की वजह से इस मैच का परिणाम भी ड्रॉ रहने की पूरी संभावना है। पूर्व के 2 अनाधिकारिक टेस्ट भी ड्रॉ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें