
Mumbai Indians welcome Arshdeep: आईपीएल 2024 से आईपीएल 2026 तक मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाता अब इस टीम से टूट चुका है। एमआई ने सोशल मीडिया पर हार्दिक को उनके आगे के सफर के लिए शुभकामना भी दे दिया है। साथ ही एमआई ने अपने साथ जुड़े अर्शदीप सिंह का स्वागत किया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एमआई ने कई पोस्ट साझा करते हुए अपने कप्तान हार्दिक को बधाई दी है। एमआई ने अपने सबसे पहली पोस्ट में लिखा, “हार्दिक, ब्लू एंड गोल्ड को जोश और गर्व के साथ रिप्रेजेंट करने के लिए धन्यवाद। हम आपको आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”
Thank you, Hardik, for representing the Blue and Gold with passion and pride. We wish you the best for the journey ahead. 💙 https://t.co/TKEnlMExsy
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 11, 2026
एक अन्य पोस्ट में हार्दिक की प्रशंसा में एमआई ने लिखा, “उतार-चढ़ाव के बीच, मुंबई इंडियंस की कहानी का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद, हार्दिक।”
Through the highs, the lows, and everything in between, thank you for being a part of the Mumbai Indians story, Hardik.💙 https://t.co/pUqwrIwebi
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 11, 2026
पंजाब की जर्सी में नजर आएंगे हार्दिक
हार्दिक पंड्या आईपीएल 2027 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। वह ट्रेड डील के तहत 18 करोड़ में पंजाब से जुड़े हैं।
2019 से पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। एमआई ने पंजाब किंग्स से हार्दिक के बदले अर्शदीप सिंह को अपने साथ जोड़ा है। अर्शदीप भी 18 करोड़ में एमआई से जुड़ें हैं।
अर्शदीप का किया स्वागत
एमआई ने सोशल मीडिया पर अर्शदीप सिंह की एक छोटी वीडियो साझा करते हुए टीम में उनका स्वागत किया है।
एक अन्य पोस्ट में एमआई ने जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की फोटो साझा करते हुए लिखा है, “प्रिय बल्लेबाजों, स्टंप उड़ेंगे, किनारे उड़ेंगे। उंगलियां ऊपर जाएंगी। और वो पैर की उंगलियां? बेहतर होगा कि उन्हें बचाकर रखें। यह कॉम्बो जल्द ही जोड़ों में शिकार करेगा, सिर्फ टी20 आई में ही नहीं बल्कि आईपीएल में भी।”
Dear batters,
Stumps will fly, edges will fly. Fingers will go up. And those toes? Better protect them.This 💀 combo will soon be hunting in pairs, not just in T20Is but also in the IPL. 🦾 https://t.co/eZaOX4bPkf
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 11, 2026
मुंबई इंडियंस का खेमा खुश
जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करती है और दुनिया की सबसे खतरनाक गेंदबाजी जोड़ी मानी जाती है। इन दोनों को साथ पाकर मुंबई इंडियंस बेहद खुश है।
पंजाब किंग्स ने भी एक्स पर अर्शदीप सिंह के टीम से अलग होने की जानकारी देते हुए लिखा, “एक युवा शेर से एक ऐसा नाम जिसने पंजाब को गर्व महसूस कराया। अर्शदीप, यहां हमेशा आपका घर रहेगा।”