Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा के प्रदर्शन के बाद सड़क से हटाया कचरे का ढेर

November 11, 2026

भाजपा के प्रदर्शन के बाद सड़क से हटाया कचरे का ढेर

BJP Protest Forces MC to Clear Garbage Dump  : मोगा। बस्ती गोविंदगढ़ में वार्ड नंबर 4 और 5 को जाने वाली मुख्य सड़क पर लंबे समय से लगे कचरे के ढेर को नगर निगम ने हटा दिया है। भाजपा के विरोध प्रदर्शन के बाद हुई कार्रवाई पर जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने संतोष जताते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस समस्या को लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद नगर निगम की ओर से की गई सफाई पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने संतोष जताते हुए फैसले का स्वागत किया है। गौरतलब है कि बस्ती गोविंदगढ़ स्थित ग्लोरियस स्कूल से महज 50 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे कचरे का विशाल ढेर लगा हुआ था। इस रास्ते से शहर के विभिन्न स्कूलों के हजारों विद्यार्थी प्रतिदिन गुजरते हैं। सड़क किनारे जमा कचरे के कारण जहां आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, वहीं दुर्गंध और गंदगी के चलते स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी अभिभावक चिंतित थे। लंबे समय से बनी इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी।

इस मामले को लेकर डॉ. हरजोत कमल के दिशा-निर्देशन में एक दिन पहले मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल कचरा हटवाने और क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई थी। भाजपा के प्रदर्शन के बाद नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे जमा कचरे के ढेर को हटवा दिया और पूरे स्थान की सफाई करवाई। डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर भाजपा चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का हल्ला बोल अभियान शहर के विभिन्न वार्डों में जारी रहेगा और जहां भी लोगों को मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, वहां प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि सफाई, सीवरेज, टूटी सड़कों, पेयजल अथवा अन्य नागरिक समस्याओं की जानकारी भाजपा तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की आवाज बनकर समस्याओं को प्रशासन के सामने उठाएगी और उनके समाधान के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें