
Children Showcase Talent on Children’s Day : कुल्लू। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से अशोक भवन में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चित्रकला, रंगोली, नृत्य, कविता और वीडियो प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।
जिला सचिव चंद्रकांता ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को एक ऐसा वातावरण मिलना चाहिए, जहां वे बिना किसी भेदभाव के अपनी प्रतिभा और क्षमता का विकास कर सकें। उन्होंने बच्चों के अधिकारों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का मानना है कि बच्चों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। संगठन महिलाओं के अधिकारों के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा, समानता और उनके अधिकारों के लिए भी निरंतर कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में बच्चों एवं समिति की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।