Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

National Highways पर रिकार्ड तोड़ हुई Toll वसूली, जारी आंकड़ा देख उड़ जाएंगे आपके होश  

November 15, 2026

National Highways पर रिकार्ड तोड़ हुई Toll वसूली, जारी आंकड़ा देख उड़ जाएंगे आपके होश  

नई दिल्लीः अक्टूबर महीने में नेशनल हाईवे पर टोल वसूली रिकार्ड तोड़ हुई है। जारी आंकडों के मुताबिक अक्टूबर महीने में कलेक्शन 6,640 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। अब तक एक महीने में टोल कलेक्शन का ये सबसे बड़ा अमाउंट बताया जा रहा है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार यह पिछले साल अक्टूबर में हुई 5,715 करोड़ रुपये की वसूली से करीब 16% ज्यादा बताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मौजूदा रफ्तार जारी रही तो पूरे साल में टोल वसूली करीब 74,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

टोल वसूली के तरीके में आया बड़ा बदलाव
नेशनल हाईवे पर टोल वसूली के तरीके में भी बड़ा बदलाव आया है।  अक रिपोर्ट के मुताबिक लोग अब कैश के बजाय डिजिटल माध्यमों से पेमेंट कर रहे हैं। जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2026 में टोल प्लाजा पर कैश से सिर्फ 4 करोड़ रुपये का पेमेंट हुआ है। वहीं, यूपीआई से पेमेंट बढ़कर करीब 100 करोड़ रुपये पहुंच गया।

सरकार ने हाईवे पर टोल भुगतान के लिए कैश का इस्तेमाल बंद करने और FASTag या यूपीआई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए टोल प्लाजा पर निगरानी भी बढ़ाई जा रही है।

कैश भुगतान बंद होने से टोल वसूली में धोखाधड़ी कम होगी
कैश भुगतान पूरी तरह बंद होने से टोल वसूली में गड़बड़ी और धोखाधड़ी की गुंजाइश कम होगी। इसके अलावा, ज्यादा लोग FASTag के सालाना पास भी ले रहे हैं,  जो एक अच्छा संकेत है। इसी वजह से सरकार FASTag या यूपीआई को प्राथमिकता दे रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें