Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों सहित AGTF ने 5 गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार

November 15, 2026

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों सहित AGTF ने 5 गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार

तरनतारन: पंजाब में संगठित अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब ने तरनतारन पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर एक संगठित आपराधिक नेटवर्क से जुड़े पांच प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 अवैध पिस्तौल और 191 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर इस कार्रवाई की जानकारी सांझा की।

पंजाब पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई इथियोपिया से अफरीदी के प्रत्यर्पण के बाद की गई जांच से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

15 से ज्यादा आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी 15 से अधिक आपराधिक मामलों में कथित रूप से शामिल रहे हैं। इनमें फिरौती के लिए फायरिंग करने जैसी गंभीर वारदातें भी शामिल बताई जा रही हैं।

जांच एजेंसियों को यह भी पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के निर्देश पर पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में कथित रूप से शामिल थे।

पूरे आपराधिक नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस

पंजाब पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क की पिछली और आगे की कड़ियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में आगे की जांच जारी है। साथ ही अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें