Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रवासी भाईचारे ने डूबते सूर्य की पूजा कर मनाई छठ पूजा; कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद विशेष रूप से पहुंचे

November 16, 2026

प्रवासी भाईचारे ने डूबते सूर्य की पूजा कर मनाई छठ पूजा; कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद विशेष रूप से पहुंचे

खन्ना : खन्ना में प्रवासी भाईचारे की और से छठ महापर्व धूमधाम व श्रद्धा से मनाया गया। जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजा की गई। छठ पूजा को लेकर पिछले कई दिनों से खन्ना में तैयारियां जोरों पर चल रही थी। महिलाओं ने अपने परिवार के साथ सज-धजकर विधि-विधान से अस्ताचलगामी सूर्य को छठ पर्व के तीसरे दिन का अर्घ्य दिया। भगवान भास्कर और छठी मैया की आराधना का यह पर्व डाला छठ 4 दिनों का पर्व माना जाता है। पहले 2 दिन कद्दू भात, नहाए खाए और खरना जैसी मान्यताओं को पूरा करते हुए व्रत करने वाली महिलाएं और पुरुष 2 दिन छठ के इस कठिन व्रत को रखते हैं।

पहले दिन अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर इस व्रत को आगे बढ़ाकर दूसरे दिन सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। पूजा में मुख्य मेहमान के रूप में कैबिनेट मंत्री पंजाब सरकार एवं विधानसभा हल्का खन्ना से विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंद विशेष रूप से पहुंचे और नसमस्तक होकर छठ मईया का आशिर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके उनके साथ नगर कौंसिल खन्ना के अध्यक्ष जतिंदर पाठक, सीनियर उप प्रधान हरीश गुप्ता, उपाध्यक्ष कर्मजीत सिंह, एडवोकेट मनरीत सिंह नागरा, ओएसडी करुण अरोड़ा, पीए महेश कुमार, ब्लॉक समिति खन्ना के अध्यक्ष लखवीर सिंह गिल, चेयरमैन विकास भाटिया, चेयरमैन विकास अग्रवाल, पार्षद निशु कपिला, पार्षद गौरव मोदगिल, पार्षद हरदीप सिंह दीपा, आप नेता दर्शन सिंह, पार्षद मनु मनोचा सहित पार्टी के गणमान्य कार्यकता उपस्थित थे।

मंत्री सौंद ने प्रवासी भाईचारे को संबोधन करते हुए कहा कि छठ लोक आस्था का पर्व है। पूरा समाज इससे जुड़ता है। यह पर्व त्यौहार सामूहिकता का दर्शन है। छठ जैसे पर्व एक आदर्श उदाहरण हैं। जो 4 चरण में होता है। इस पर्व पर अंतः और बाह्य शुद्धि होती है। मंत्री ने कहा कि जल से अर्घ्य दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी समाज देश-दुनिया में, जहां भी है। वहां छठ पर्व मना रहे हैं। नहाय खाय से शुरू होकर खरना फिर अस्तांचल सूर्य के साथ कल उगते सूर्य को उपासना करने से सम्पन्न होगा। मंत्री ने विश्व कल्याण और सभी श्रद्धालुओं के लिए छठ मईया से मंगलकामना का आशीर्वाद मांगा।

इस मौके निशु कपिला, सोनू कुमार, हीरा लाल, सोनू, अमरजीत, नाहरू, रणजीत, मोहनी, विजय, पिंटू, कृष्णा, करन, अर्जुन, संदीप पासवान, राहुल, करन कुमार, देवन, शंकर, नूबरी, बूटा सिंह सहित सदस्यों ने सभी दिन श्रद्धालुओं के लिए सुबह सुबह चाय का लंगर लगाया। सदस्यों द्वारा अंत में कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद सहित पार्टी की समूह लीडरशिप को सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें