Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच मां के साथ खास पल बिताती दिखीं एक्ट्रैस कियारा आडवाणी

November 16, 2026

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच मां के साथ खास पल बिताती दिखीं एक्ट्रैस कियारा आडवाणी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी जल्द ही पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। हाल ही में अपनी मां जेनेवीव आडवाणी के साथ खास समय बिताती नजर आईं। रविवार को कियारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर मां के साथ एक सेल्फी शेयर की। हरे-भरे प्राकृतिक वातावरण के बीच ली गई इस तस्वीर में ‘अभिनेत्री अपनी मां के साथ कैमरे के लिए पोज देती दिखाई दीं। मां-बेटी की इस जोड़ी ने कैप और काले रंग के चश्मे पहन रखे थे, जिससे उनकी तस्वीर में सहज और खुशनुमा अंदाज नजर आया।

इस बीच ‘कॉफी विद करण’ में अपनी उपस्थिति के दौरान कियारा ने गर्भावस्था के शुरुआती महीनों के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के पहले कुछ महीने उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे थे और उस दौरान उन्होंने अपने जीवन की महिलाओं से भावनात्मक सहारा लिया। कियारा ने कहा कि वे पहले तीन महीने बहुत कठिन थे। उस दौरान मतली, हार्मोनल बदलाव और कई तरह की शारीरिक व भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें