Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएम सुक्खू ने किया सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग’ का विमोचन

November 16, 2026

सीएम सुक्खू ने किया सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग’ का विमोचन
 

Sukhu Urges Youth to Read Sonia Gandhi’s Life Journey : धर्मशाला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को धर्मशाला में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुस्तक को सोनिया गांधी के जीवन के विभिन्न पहलुओं, संघर्षों, अनुभवों और उनके दृढ़ संकल्प को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि यह आत्मकथा केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व की जीवन यात्रा का वर्णन नहीं है, बल्कि इसमें जीवन की चुनौतियों का साहस, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ सामना करने की प्रेरणादायक सीख भी समाहित है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पुस्तक में सोनिया गांधी के जीवन के विभिन्न पहलुओं का संवेदनशील और सारगर्भित ढंग से वर्णन किया गया है।

इसमें उनके जीवन में आए उतार-चढ़ाव, संघर्षों और कठिन परिस्थितियों के बीच आगे बढ़ने के उनके संकल्प को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की जीवन यात्रा इस बात का उदाहरण है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, दृढ़ इच्छाशक्ति, धैर्य और साहस के बल पर उनका सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने अपने जीवन में कई ऐसी परिस्थितियों का सामना किया, जिनमें स्वयं को बदलते परिवेश के अनुरूप ढालना आसान नहीं था।

इसके बावजूद उन्होंने साहस, धैर्य और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ कठिनाइयों का सामना किया। उनका जीवन संघर्ष, आत्मबल, मजबूत व्यक्तित्व और परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता को प्रदर्शित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आत्मकथा पाठकों को सोनिया गांधी के व्यक्तिगत अनुभवों और उनकी जीवन यात्रा को करीब से समझने का अवसर प्रदान करती है। पुस्तक में जीवन के विभिन्न पड़ावों से जुड़े अनुभवों के माध्यम से यह संदेश मिलता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी व्यक्ति को अपना आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए और चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका डटकर सामना करना चाहिए।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने विशेष रूप से युवाओं से इस पुस्तक को पढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि दूसरों के अनुभवों, संघर्षों और उनसे मिलने वाली सीख को समझना भी आवश्यक है। इससे व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है और जीवन के प्रति उसका दृष्टिकोण अधिक सकारात्मक एवं व्यापक बनता है। उन्होंने कहा कि महान व्यक्तित्वों की जीवन यात्राएं युवाओं को कठिन समय में धैर्य बनाए रखने, अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने और परिस्थितियों से सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

सोनिया गांधी की आत्मकथा भी पाठकों को जीवन के इन्हीं महत्वपूर्ण पहलुओं से रूबरू करवाती है। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल, सह-प्रभारी विदित चौधरी एवं चेतन चौहान, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें