Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

नालागढ़ में 200 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन

November 16, 2026

नालागढ़ में 200 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन

200 Regular Jobs Available for Male Candidates : मंडी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नालागढ़ की एक कंपनी में फ्लोर स्टाफ (स्पेयर पार्ट्स हैंडलिंग) के 200 नियमित पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं पास और इससे अधिक शिक्षित पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए मंडी जिले में 19 से 21 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को 14,300 रुपये मासिक वेतन के साथ कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी।

 

अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 14,300 रुपये मासिक वेतन के साथ कर्मचारी भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा, अतिरिक्त कार्य का पारिश्रमिक, दो समय का निःशुल्क भोजन, दो समय की निःशुल्क चाय तथा निःशुल्क बस सुविधा प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति नालागढ़, जिला सोलन (हि.प्र.) में की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं उनकी छायाप्रतियों, पासपोर्ट साइज फोटो तथा रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र सहित निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

यह साक्षात्कार उप-रोजगार कार्यालय, पधर में 19 नवंबर, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से तथा जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में 20 नवंबर, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से, उप-रोजगार कार्यालय, गोहर में 21 नवंबर, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-235508 अथवा सम्बन्धित नियोक्ता के मोबाईल नम्बर +91-92176-69490 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें