Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asaram Case: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से फिर नहीं मिली राहत, उम्रकैद के खिलाफ याचिका पर टली सुनवाई

November 17, 2026

Asaram Case: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से फिर नहीं मिली राहत, उम्रकैद के खिलाफ याचिका पर टली सुनवाई

Asaram Case: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। उनके वकील ने सर्वोच्च न्यायालय से सुनवाई टालने की मांग की थी। वकील ने कोर्ट को जानकारी दी थी कि आसाराम अब जेल मे सरेंडर कर चुके है। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल आसाराम की याचिका पर ठंड की छुट्टियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट ने मई 2026 में निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा था। 27 मई 2026 को राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर बेंच ने आसाराम को सामूहिक दुष्कर्म और आपराधिक साजिश के आरोपों से बरी कर दिया था। हालांकि, कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की अन्य गंभीर धाराओं के तहत उनकी दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा था।

ये भी पढ़ें- दिल्ली का ‘शीश महल’ अब आम जनता के लिए खुलेगा! अगले हफ्ते से कर सकेंगे दीदार, मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा ऐलान

 

जोधपुर की सेंट्रल जेल में काट रहे सजा
बीते महीने 27 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की मेडिकल पैरोल बढ़ाने की याचिका खारिज कर दी थी और मौजूदा अवधि समाप्त होने पर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। आसाराम राजस्थान में 2013 के नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जोधपुर की सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। जोधपुर की एक अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया था।

आत्मसमर्पण का दिया था निर्देश
राजस्थान उच्च न्यायालय ने उन्हें 6 अक्टूबर को 20 दिनों की पैरोल दी थी। उनके वकील ने मेडिकल आधार पर पैरोल बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सर्वोच्च न्यायालय ने आसाराम की चिकित्सीय पैरोल बढ़ाने की याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने आसाराम को आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था।

पहले भी अंतरिम जमानत याचिका हुई खारिज
इससे पहले, गुजरात उच्च न्यायालय ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें मानवीय आधार पर 20 दिनों की अस्थायी रिहाई की मांग की गई थी। आसाराम ने अस्पताल में भर्ती 83 वर्षीय पत्नी से मुलाकात की इजाजत मांगी थी। अदालत ने आसाराम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पत्नी से बात करने की अनुमति दी थी। आसाराम को 2013 में सूरत स्थित अपने आश्रम में एक महिला शिष्य के साथ कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में गुजरात की निचली अदालत ने दोषी ठहराया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें