Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

केजरीवाल से हाईकोर्ट नाराज : तीन हफ्ते का समय

November 17, 2026

केजरीवाल से हाईकोर्ट नाराज : तीन हफ्ते का समय

Delhi High Court Slams Kejriwal and Sisodia Over Contempt Case : नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने आपराधिक अवमानना मामले में जवाब दाखिल नहीं करने पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य नेताओं पर नाराजगी जताई है।

न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति अरुण भारद्वाज की पीठ ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि वे अदालत को ‘बेवकूफ बना रहे हैं’। अदालत ने सभी नेताओं को जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम तीन सप्ताह का समय दिया है। साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में जवाब दाखिल नहीं करने पर उनका जवाब देने का अधिकार समाप्त कर दिया जाएगा। मामला न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ कथित टिप्पणियों से संबंधित है।

न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति अरुण भारद्वाज की पीठ ने सभी संबंधित नेताओं को अपना पक्ष रखने के लिए अंतिम तीन सप्ताह की मोहलत दी है। अदालत ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में जवाब दाखिल नहीं किया गया तो उनका जवाब देने का अधिकार समाप्त कर दिया जाएगा।

यह मामला न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ कथित तौर पर की गई टिप्पणियों से जुड़ा है। सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि मामले से संबंधित रिकॉर्ड पहले ही सभी पक्षों को उपलब्ध कराया जा चुका है, इसके बावजूद अब तक जवाब दाखिल नहीं किया गया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें