Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटियाला में पुलिस मुठभेड़ के दौरान ‘बॉबी माही’ गैंग के 2 शूटर घायल

November 18, 2026

पटियाला में पुलिस मुठभेड़ के दौरान ‘बॉबी माही’ गैंग के 2 शूटर घायल

पटियाला : गैंगस्टर बॉबी माही से जुड़े दो शूटर सनी और अश्वनी आज शाम के समय पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गए हैं। उक्त दोनों ही शूटर सोमवार को शहर की लक्कड़ मंडी के पास प्रॉपर्टी डीलर पर की गई गोलीबारी में शामिल हैं। बॉबी माही सोशल मीडिया नैटवर्क के जरिए शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह (उर्फ गागु) को फोन करके जबरन वसूली की मांग कर रहा था और उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसने इस घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई थी।

हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जंग अभियान के तहत 16 नवंबर 2026 को एसपी राजेश छिब्बर और डीएसपी गुरवीर सिंह तथा इंस्पेक्टर सिमरजीत सिंह सेरगिल (प्रभारी सीआईए पटियाला) की टीम ने पटियाला सफाबादी गेट के पास एक ऑपरेशन चलाया जो ‘बॉबी माही’ पटियाला के तफज्जुलपुरा (फिलहाल विदेश में रहता है) गैंग से जुड़ा था। पटियाला के रहने वाले सुखविंदर सिंह ‘गागू’, प्रॉपर्टी का काम करते हैं, उन्हें फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकियां और रंगदारी की मांग की जा रही थी। वह विदेश में बैठे अपने साथियों के साथ मिलकर सुखविंदर सिंह उर्फ ‘गागू’ को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।

इस घटना के दौरान, शिकायतकर्ता पक्ष के एक व्यक्ति और आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति को गोली लगी। आरोपियों में से एक योगेश नेगी ( पटियाला की ग्रिड कॉलोनी का रहने वाला), घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हुआ, उसे पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आज, 17 नवंबर 2026 को सीआईए पटियाला के प्रभारी इंस्पैक्टर सिमरजीत सिंह सेरगिल अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों की तलाश में डकाला-तराई रोड (पटियाला-संगरूर बाईपास के पास) पर मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली कि गोलीबारी में शामिल सनी (ओम प्रकाश का बेटा, निवासी, गली नंबर 9, सुखराम कॉलोनी, पटियाला) और अश्वनी कुमार (लक्ष्मी चंद का बेटा, निवासी भारत नगर) आसपास ही मौजूद हैं।

ये लोग एक मोटर साइकिल पर सवार होकर सुलर से सेरमाजरा की ओर जा रहे थे और इनके पास हथियार व कारतूस थे। पुलिस टीम ने एक चेकपॉइंट पर इन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपी सनी और अश्वनी मोटरसाइकिल से उतरे और अपनी-अपनी पिस्तौल से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी सनी और अश्वनी घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल से एक .30-बोर पिस्तौल (3 जिंदा कारतूस और 2 खाली खोखों के साथ) और एक .32-बोर पिस्तौल (1 जिंदा कारतूस और 4 खाली खोल के साथ) बरामद की गई। घटना का विवरण देते हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि 16 नवंबर 2026 को, शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह (उर्फ गागू) अपने एक दोस्त के साथ गाड़ी में सफाबादी गेट के पास जा रहे थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में, शिकायतकर्ता पक्ष के लोगों ने आत्मरक्षा में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोलियां चलाईं। इस घटना में आरोपी पक्ष के योगेश नेगी और शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह ‘गागू’ का एक दोस्त घायल हो गए।

शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह ‘गागू’ के बयान के आधार पर पटियाला के कोतवाली पुलिस स्टेशन में आरोपि योगेश नेगी, सनी, अश्वनी, रवि माही और बॉबी माही के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान, योगेश नेगी को कानून के अनुसार गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई, जबकि फरार आरोपियों सनी और अश्वनी के घरों और छिपने के ठिकानों पर छापेमारी की गई।एसएसपी ने बताया कि 17.11.2026 को, सीआईए पटियाला के प्रभारी इंस्पेक्टर सिमरजीत सिंह शेरगिल अपनी पुलिस टीम के साथ FIR नंबर 226/2026 (जो पटियाला के कोतवाली पुलिस स्टेशन में दर्ज है) की जांच कर रहे थे । पुलिस की एक टीम पटियाला-संगरूर बाईपास के पास मौजूद थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गैंगस्टर बॉबी माही से जुड़े दो शूटर सनी और अश्वनी – मोटरसाइकिल पर पटियाला से संगरूर की ओर जा रहे हैं।

ये दोनों आरोपी 16 नवंबर 2026 को सुखविंदर सिंह उर्फ ‘गागू’ की हत्या के इरादे से गोलीबारी करने के बाद मौके से फरार हो गए थे। सुलर-सेरमाजरा रोड के पास बाईपास पर पुलिस की एक पेट्रोलिंग टीम तैनात थी। जैसे ही संदिग्ध सनी और अश्वनी मोटरसाइकिल से सुलर की तरफ से आए, पुलिस टीम ने उन्हें रोकने और पकड़ने की कोशिश की। संदिग्ध मोटरसाइकिल से उतरे और जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में संदिग्ध सनी और अश्वनी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के संबंध में पसियाना पुलिस स्टेशन में एक अलग मामला दर्ज किया गया है।

हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी योगेश नेगी, और पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए सनी व अश्वनी तीनों का ही आपराधिक रिकॉर्ड है। इन पर हत्या, हत्या के प्रयास और लूटपाट जैसे मामले दर्ज हैं, और ये पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। वे जेलों में बंद अपराधियों के साथ-साथ गैंगस्टर बॉबी माही (जो पटियाला जिले के तफज्जालपुरा निवासी राजिंदर कुमार का बेटा है और फिलहाल विदेश में है) के लगातार संपर्क में थे। आरोपी रवि माही जो अभी जेल में बंद है। को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जा रहा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें