Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला: शोघी में पिकअप गाड़ी से 9 ग्राम चिट्टा बरामद, संजौली और कोटी के दो युवक गिरफ्तार

November 18, 2026

शिमला: शोघी में पिकअप गाड़ी से 9 ग्राम चिट्टा बरामद, संजौली और कोटी के दो युवक गिरफ्तार

शिमला। राजधानी शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने शोघी में नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी से करीब 9 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 नवंबर 2026 को स्पेशल सेल शिमला की टीम शोघी क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी को पुलिस टीम ने जांच के लिए रोका। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसके डैशबोर्ड के अंदर छिपाकर रखा गया एक पारदर्शी प्लास्टिक पाउच बरामद हुआ। पाउच की जांच करने पर उसमें करीब 9 ग्राम चिट्टा/हेरोइन पाया गया।

इस मामले में पुलिस ने साहिल सूद (30) पुत्र सुशील कुमार निवासी संजौली, शिमला और साहिल ठाकुर (25) पुत्र देवेंद्र ठाकुर निवासी कोटी, जिला शिमला की संलिप्तता पाए जाने पर दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस संबंध में पुलिस थाना बालूगंज में एफआईआर नंबर 254/2026 दिनांक 15 नवंबर 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। इसके अलावा इस मामले में नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता और संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें