Last Updated: November 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News : 11 टीमों के बीच खेले गए 23 मुकाबले, क्रिकेट का दिखा जुनून

November 23, 2026

Punjab News : 11 टीमों के बीच खेले गए 23 मुकाबले, क्रिकेट का दिखा जुनून
 

BNI Road to Glory Season 6 Concludes in Ludhiana : लुधियाना। बीएनआई (BNI) ग्रेटर पंजाब क्रूसेडर्स की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट ‘रोड टू ग्लोरी’ सीजन-6 का ग्रैंड फिनाले गोल्फ लिंक, हम्बड़ा रोड, लुधियाना में उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ।

टूर्नामेंट का आयोजन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शिवानी गुप्ता के नेतृत्व में किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में कुल 11 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 9 पुरुष और 2 महिला टीमें शामिल रहीं। प्रतियोगिता के दौरान कुल 23 मुकाबले खेले गए, जिनमें 21 पुरुष और 2 महिला मैच शामिल थे। खिलाड़ियों की सुविधा और दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए मैचों का आयोजन दिन और रात दोनों समय किया गया, जिससे मैदान पर क्रिकेट का रोमांच लगातार बना रहा।

टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल कौशल, टीमवर्क, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का परिचय दिया। आयोजन ने बीएनआई सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल, नेटवर्किंग और टीम भावना को मजबूत करने के साथ-साथ खेल एवं फिटनेस के प्रति उत्साह बढ़ाने का भी अवसर प्रदान किया।साथ में हमें इसक्रिकेट टूर्नामेंट ‘रोड टू ग्लोरी’ मैं काफी एक्सपीरियंस मिला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें