Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा-अकाली दल गठबंधन के बाद अकाली दल की सीनियर लीडरशिप ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर दी बधाई

November 25, 2026

भाजपा-अकाली दल गठबंधन के बाद अकाली दल की सीनियर लीडरशिप ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर दी बधाई

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी एवं शिरोमणि अकाली दल (बादल) के बीच गठबंधन होने के बाद शिरोमणि अकाली दल की लुधियाना की सीनियर लीडरशिप भाजपा के जिला कार्यालय पहुंची। इस अवसर पर अकाली दल के नेताओं ने भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल एवं उनकी पूरी टीम को गठबंधन की बधाई दी। वहीं भाजपा की जिला इकाई ने भी अकाली दल की सीनियर लीडरशिप का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल एवं अकाली दल के जिला अध्यक्ष भूपिंदर सिंह भिंडा जी ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन होने से आपसी तालमेल और सहयोग को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में मिलकर कार्य किया जाएगा तथा आपसी विचार-विमर्श और बेहतर समन्वय के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा और पंजाब में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाई जाएगी।

इस अवसर पर अकाली दल के पूर्व मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों, पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों, आर.डी. शर्मा, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, प्रवीण बंसल, पुष्पेंद्र सिंगल, हरीश टंडन, भाजपा जिला महामंत्री शिनू चुघ, कैलाश चौधरी, उपाध्यक्ष सुमित टंडन, संजय गोसाई, महेश शर्मा, सरदार गुरदीप सिंह निट्टू, सरदार सरबजीत सिंह काका, सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली, देविंदर जग्गी, सरदार सतनाम सिंह सेठी, चंदन गुप्ता, अतुल जैन, विक्की सहोता, ख़ज़ाँची बॉबी जिंदल, रवि चौरसिया, प्रेस सचिव डाक्टर सतीश कुमार, पूर्व पार्षद इंद्र अग्रवाल, विशाल रुचि गुलाटी, गौरव अरोड़ा, विभोर गर्ग, पिंकू शर्मा, सुखदेव सिंह दिल्लो, नेक सिंह खालसा, मुकेश साहनी, विनीत बहल सहित भाजपा एवं अकाली दल की सीनियर लीडरशिप के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें