Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिव्यांका त्रिपाठी ने बेटों के लिए लिखा प्यारा नोट, विवेक दहिया संग शेयर कीं बच्चों की प्यारी तस्वीरें

November 27, 2026

दिव्यांका त्रिपाठी ने बेटों के लिए लिखा प्यारा नोट, विवेक दहिया संग शेयर कीं बच्चों की प्यारी तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया इन दिनों काफी खुश हैं। उनके जुड़वां बेटे छह महीने के हो गए हैं। बता दें कि इस खास मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर बच्चों की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, दोनों ने बच्चों के चेहरे नहीं दिखाए और नीले दिल वाले इमोजी से उनके चेहरे छिपा दिए। इन तस्वीरों के साथ दिव्यांका ने अपने बेटों के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा।

दिव्यांका ने बेटों के लिए लिखी खास बात

दिव्यांका ने बताया कि उनके दोनों बेटों का स्वभाव एक-दूसरे से काफी अलग है। एक बेटे में पापा विवेक जैसी खूबियां और मम्मी जैसी प्यारी मुस्कान है। वहीं, दूसरे बेटे में पापा जैसी ताकत और मम्मी जैसा अपना फैसला लेने वाला स्वभाव है। एक्ट्रेस ने कहा कि दोनों बच्चे भले ही अलग हैं, लेकिन दोनों ही उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों के आने से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है।

क्या हैं दिव्यांका के बेटों के नाम?

दिव्यांका और विवेक ने अपने जुड़वां बेटों के नाम दैविक और वैद्विक रखे हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि दैविक शुरू से ही काफी मजबूत है। वहीं, वैद्विक की खास बात यह है कि वह किसी परेशानी से जल्दी ठीक हो जाता है। दोनों बच्चों की अलग-अलग आदतें देखकर कपल काफी खुश रहता है।

शादी के 10 साल बाद घर आई खुशियां

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी 8 जुलाई 2016 को हुई थी। शादी के करीब 10 साल बाद 26 मई 2026 को दोनों जुड़वां बेटों के माता-पिता बने। कपल ने 19 मार्च 2026 को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। दिव्यांका ने बताया था कि उन्होंने और विवेक ने माता-पिता बनने का फैसला तब लिया, जब दोनों इसके लिए तैयार थे। अब दोनों अपने बच्चों के साथ जिंदगी के इस नए सफर का आनंद ले रहे हैं। छह महीने पूरे होने पर फैंस भी कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें