Last Updated: November 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपी पीसीएस परीक्षा रिजल्ट को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया रद्द; नए सिरे से जारी होगी मैरिट लिस्ट

November 28, 2026

यूपी पीसीएस परीक्षा रिजल्ट को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया रद्द; नए सिरे से जारी होगी मैरिट लिस्ट

लखनऊ : यूपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। यह परीक्षा 2025 में हुई थी, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। अब हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) को दोबारा मैरिट लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। यानी अब रिजल्ट दोबारा जारी किया जाएगा।

यूपी पीसीएस की मेंस परीक्षा भी हो चुकी है और इंटरव्यू प्रोसैस भी पूरा हो चुका है, इसी बीच हाईकोर्ट ने ये फैसला दिया है। अब नए सिरे से मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू लिए जाएंगे। यह पूरा मामला मेधावी आरक्षित वर्ग के छात्रों को अनारक्षित कैटेगरी में शामिल नहीं किए जाने से जुड़ा है।

हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों ने कहा था कि उनके नंबर जनरल कैटेगरी के आखिरी चयनित उम्मीदवार से ज्यादा थे, इसके बावजूद उन्हें जनरल कैटेगरी में शामिल नहीं किया गया। ओपन कैटेगरी में शामिल नहीं किए जाने की वजह से उन्हें मेंस परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिला।

इसके लिए उम्मीदवारों ने मैरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी के नियमों का हवाला दिया था। अब आयोग को उन उम्मीदवारों को मैरिट लिस्ट में शामिल करना होगा, जो जनरल कैटेगरी की कटऑफ जितने नंबर लेकर आए थे, लेकिन उन्हें इस कैटेगरी से बाहर रखा गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें