Last Updated: November 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs NZ 2nd Test day 3: शतक से चूके ध्रुव जुरेल, 246 रन पर सिमटी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने हासिल की 110 रनों की बढ़त

November 29, 2026

IND vs NZ 2nd Test day 3: शतक से चूके ध्रुव जुरेल, 246 रन पर सिमटी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने हासिल की 110 रनों की बढ़त

IND vs NZ 2nd Test day 3: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच हेगली ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में भारत की पूरी टीम 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत ने अपने दूसरे दिन के स्कोर 116/6 से आगे खेलना शुरू किया। स्कोर बोर्ड में एक रन जुड़ने के बाद ही मैट हेनरी ने अंशुल कंबोज को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। अंशुल हेनरी की बाहर की तरफ जाती हुई गेंद पर बल्ला लगा बैठे और स्लिप में हेनरी निकोल्स को कैच देकर आउट हुए।

इसके बाद ध्रुव जुरेल ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की और उन्हें आकाश दीप के रूप में बढ़िया जोड़ीदार मिला। दोनों ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 74 गेंदों में 46 रन जोड़े। आकाश की 52 गेंदों में खेली गई 29 रनों की पारी का अंत नाथन स्मिथ ने किया। आकाश ने अपनी इस पारी में 4 चौके लगाए।

ये भी पढ़ें- Horoscope Today 29 Nov 2026: मेष, वृषभ और कर्क समेत 9 राशियों के लिए आज का दिन शुभ, इन्हें रहना होगा सतर्क

 

फॉलोऑन से बचा भारत
हालांकि, जुरेल एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के बूते भारतीय टीम को फॉलोऑन से बचाया। उन्होंने नौवें विकेट के लिए डेब्यूटेंट गुरनूर बरार संग मिलकर 123 गेंदों में 64 रनों की अहम साझेदारी निभाई। गुरनूर 46 गेंदों का सामना करने के बाद एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर काइल जेमीसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

शतक से चूके जुरेल
जुरेल भारत की ओर से आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। जुरेल अपने शतक से 12 रन दूर रह गए और 170 गेंदों का सामना करने के बाद 88 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस महत्वपूर्ण पारी में जुरेल ने 14 चौके लगाए। पिछली पांच इनिंग्स में भारतीय बल्लेबाज ने चौथी बार 50 या उससे अधिक रनों की पारी खेली।

काइल जेमीसन ने झटके 4 विकेट
बुमराह 17 गेंदों का सामना करने के बाद 4 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी में काइल जेमीसन ने 25.1 ओवर के स्पेल में 69 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और जैकब डफी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। न्यूजीलैंड ने पहली पारी के आधार पर 110 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें