मोगा: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के पंजाब प्रधान पंकज सूद ने शनिवार को अपनी प्रदेश टीम के साथ सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब की तरक्की, आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सद्भाव और प्रदेश में अमन-शांति बनाए रखने के लिए अरदास की। श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद उन्होंने पार्टी की प्रदेश टीम के साथ बैठक कर आगामी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों और रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
इससे पहले अमृतसर पहुंचने पर पंकज सूद और उनकी प्रदेश टीम का तरनतारन रोड स्थित भुल्लर फार्म में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और विभिन्न विंगों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में पंजाब महासचिव प्रगट सिंह, ओबीसी विंग के पंजाब प्रधान परमजीत सिंह भुल्लर, पंजाब उपप्रधान संदीप सिंह जौड़ा, संयुक्त सचिव फुलफीत सिंह वरपाल, पंजाब सचिव दलवीर सिंह जौहल, उपप्रधान अशोक मल्होत्रा, अमरपाल सिंह बेदी, पंडित महेंद्र पाल, जसप्रीत सिंह भुल्लर, मोहित, मनजीत सिंह भुल्लर तथा अमृतसर के युवा प्रधान सरबजीत सिंह सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद पंकज सूद वापस भुल्लर फार्म पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी की प्रदेश टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात, प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की भूमिका पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने की रणनीति तैयार की गई। नेताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाने और पार्टी की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने पर भी विचार किया गया।
पार्टी नेताओं के अनुसार, पंजाब के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य का जायजा लेते हुए आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न जिलों में बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इन बैठकों के माध्यम से पार्टी संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। आगामी दिनों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बैठकों का सिलसिला जारी रहेगा। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को पूरी तरह तैयार करना और पंजाब के विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी गतिविधियों को तेज करना है। इस अवसर पर पंकज सूद ने गुरु घर में प्रदेश की खुशहाली और लोगों के बीच प्रेम-प्यार तथा एकता बनाए रखने के लिए अरदास की।
📍 Location: मोगा