Last Updated: November 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

रैंप योजना के तहत खिलौना निर्माण पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित, 15 प्रतिभागियों को सिखाए खिलौनों के नए डिजाइन

November 29, 2026

रैंप योजना के तहत खिलौना निर्माण पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित, 15 प्रतिभागियों को सिखाए खिलौनों के नए डिजाइन

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग की रैंप (RAMP) योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र कुल्लू में 27 व 28 नवंबर को खिलौना निर्माण (बुनाई) पर आधारित दो दिवसीय उत्पाद डिजाइन एवं विकास कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में 15 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यशाला का शुभारंभ जिला उद्योग केंद्र कुल्लू की प्रबंधक प्रवीण लता ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कौशल का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और भविष्य में अन्य लोगों को भी इस हुनर से जोड़ें। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने कार्य में नवाचार लाने तथा बाजार की मांग के अनुरूप नए उत्पाद तैयार करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षक कुसुम ठाकुर ने प्रतिभागियों को खिलौना निर्माण के विभिन्न नए डिजाइन और तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आकर्षक एवं विविध डिजाइन तैयार कर उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार में उनकी मांग बढ़ाई जा सकती है। इससे स्वरोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी विकसित हो सकते हैं। दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने नए डिजाइन तैयार करने की बारीकियां सीखीं और इसमें गहरी रुचि दिखाई।

समापन अवसर पर प्रबंधक प्रवीण लता ने प्रशिक्षक कुसुम ठाकुर और सभी प्रतिभागियों के सहयोग की सराहना करते हुए कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रैंप योजना के तहत इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय लोगों को नए कौशल से जोड़ने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें