Last Updated: November 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में एक ही दिन में एचएसएनसीबी की दो कार्रवाइयां, दो तस्कर गिरफ्तार

November 30, 2026

करनाल में एक ही दिन में एचएसएनसीबी की दो कार्रवाइयां, दो तस्कर गिरफ्तार

करनाल : हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की करनाल यूनिट ने एक ही दिन में जिले में दो अलग-अलग कार्रवाइयां करते हुए दो आरोपियों को हेरोइन/स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में कुल 24.31 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है और आरोपियों की दो मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने जब्त की हैं।

कार्यवाहियों पर एक नजर

गिरफ्तार आरोपी: 2 (सोहेल खान, कुटेल, और अंकित, सैदपुरा)
कुल हेरोइन/स्मैक: 24.31 ग्राम (11 ग्राम + 13.31 ग्राम), दोनों इंटरमीडिएट क्वांटिटी

जब्त वाहन: 2 मोटरसाइकिल

दर्ज मुकदमे: थाना मधुबन और थाना सदर करनाल

यूनिट इंचार्ज इन्स्पेक्टर ऋषीपाल सिंह ने दोनों कार्यवाहियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए दोनों कार्यवाहियों के बारे में बताया की उनकी यूनिट की दो अलग अलग टीमों ने मुखबरी के आधार पर इन कार्यवाहियों को अंजाम दिया है उन्होंने आगे कहा की उनकी टीम ने कुटेल के कम्युनिटी सेंटर की पार्किंग और सैदपुरा-डबरी रोड के नहर पुल के पास से दोनों आरोपियों को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से हेरोइन की आपूर्ति के स्रोत, खरीदारों और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है। विशेषकर अंकित से उत्तर प्रदेश से जुड़े सप्लाई नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है।

पहली कार्रवाई : कुटेल में कम्युनिटी सेंटर की पार्किंग से तस्कर गिरफ्तार

यूनिट इंचार्ज इन्स्पेक्टर ऋषीपाल सिंह ने कहा की एसआई सतीश कुमार के नेतृत्व वाली टीम को एक मुखबिर ने बताया कि गांव कुटेल निवासी सोहेल खान पुत्र यासिन हेरोइन/स्मैक बेचने का काम करता है और आज वह आपने गाँव में बने कम्युनिटी सेंटर के साथ लगती पार्किंग में अपनी मोटरसाइकिल पर नशेड़ियों को स्मैक बेचने आया है, जिसने मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स में स्मैक छुपा रखी है।
सूचना को विश्वसनीय मानते हुए टीम तुरंत गाँव कुटेल में मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची। जहां बताए गए हुलिए का युवक मोटरसाइकिल पर बैठा मिला, जो सरकारी गाड़ी को देखकर बाइक स्टार्ट करने की कोशिश करने लगा। साथी कर्मचारियों की मदद से उसे मोटरसाइकिल सहित तुरंत काबू कर लिया गया। इसके बाद आरोपी और उसकी मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई। तलाशी में टूल बॉक्स में नीचे से पारदर्शी मोमी पन्नी में हल्के भूरे रंग का पाउडरनुमा पदार्थ मिला, जिसे हेरोइन/स्मैक पहचाना गया और आरोपी ने भी इसकी पुष्टि की। तौलने पर पन्नी सहित कुल वजन 11 ग्राम निकला, जो इंटरमीडिएट क्वांटिटी की श्रेणी में आता है। इस संबंध में थाना मधुबन, जिला करनाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

नशे के खिलाफ दें जानकारी

इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा की अपने आसपास नशे की बिक्री की कोई भी जानकारी बिना डर के एचएसएनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 या मानस टोल-फ्री हेल्पलाइन 1933 दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें