Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mandya में दुर्घटनावश गोली चलने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत

February 17, 2025

Mandya में दुर्घटनावश गोली चलने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत

Mandya : मांड्या जिले के नागमंगला तालुक में खेलते समय 15 वर्षीय एक लड़के से दुर्घटनावश बंदूक से गोली चल गई जिससे चार वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई तथा उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अभिजीत के रूप में हुई है जो पश्चिम बंगाल से आये प्रवासी मजदूर का बच्चा था। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार शाम करीब 5:45 बजे एक पोल्ट्री फार्म में घटी, जहां परिवार काम करता था। पंद्रह वर्षीय लड़का पोल्ट्री फार्म में बने छोटे से घर में आया और दीवार पर टंगी सिंगल बैरल ब्रीच लोडिंग (एसबीबीएल) बंदूक देखी। उसने बंदूक से खेलना शुरू कर दिया और गलती से लड़के से बंदूक से गोली चल गई, जो चार वर्षीय बच्चे के पेट में लग गई और उसकी 30 वर्षीय मां के पैर में लग गई।

मां खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चार वर्षीय बच्चे की अत्यधिक खून बहने के कारण मौत हो गई। उसकी मां खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है।
हमने बंदूक चलाने वाले लड़के के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और लाइसेंसी बंदूक को लापरवाही से रखने के लिए पोल्ट्री फार्म के मालिक पर शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के सिलसिले में आरोपी लड़के और हथियार के लाइसेंस धारक दोनों को पकड़ लिया गया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़का भी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पास में ही एक अन्य पोल्ट्री फार्म में काम करता था। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें