Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बस और ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, 16 यात्री घायल

September 29, 2024

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बस और ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, 16 यात्री घायल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार को एक निजी बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गयी जिससे इस हादसे में बस चालक की मौत हो गयी जबकि 16 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हिरी पुलिस थाने के प्रभारी किशोर केवट ने बताया कि यह दुर्घटना बिलासपुर-रायपुर राजमार्ग पर धौराभाटा गांव के पास तड़के हुई। उन्होंने बताया कि बस 50 लोगों को लेकर बिहार के गया से राज्य की राजधानी रायपुर जा रही थी और सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से यह टकरा गई।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि रायपुर निवासी 16 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान घनशय़ाम चौहान (35) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को निकटवर्ती स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। उन्होंने बताया कि बाद में उनमें से दो को आगे की चिकित्सा के लिए बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र से बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुíवज्ञन संस्थान में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें