Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद में सड़क हादसे में हुई जीजा की मौत, साला गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार, केस दर्ज

May 15, 2024

फरीदाबाद में सड़क हादसे में हुई जीजा की मौत, साला गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार, केस दर्ज

हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित गांव बुढ़ैना में एक तेज रफ्तार कार ने पैदल सड़क पार कर रहे जीजा साले को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जीजा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल साले को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

शिकायतकर्ता मनोहर कुमार निवासी गांव बुढ़ैना ने पुलिस को बताया कि वह और उसके जीजा बुद्धन बल्लभगढ़ से वापस घर जा रहे थे। जब दोनों व्यक्ति सेक्टर 85 के पास पहुंचे, तो सड़क पार करने लगे।

इसी दौरान सड़क पर एक कार चालक लापरवाही के साथ कार चलाए आ रहा था। कार की गति अधिक थी। तेज गति से कार चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में बुद्धन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

आस पास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस दी।जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल भिजवाया। जबकि मनोहर कुमार की हालत गंभीर है। मोनहर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

खेदीपुल थाना पुलिस ने टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा। आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें