Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के जींद में नेशनल हाईवे पर हादसा, शादी से लौट रहे परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत, 4 घायल

April 27, 2024

हरियाणा के जींद में नेशनल हाईवे पर हादसा, शादी से लौट रहे परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत, 4 घायल

हरियाणा के जींद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 152–D के निकट गांव भैरोखेड़ा में कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, साथ ही अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद सभी को जींद के सिविल अस्पताल के भर्ती कराया गया। बाद में मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने 2 को पीजीआई रेफर कर दिया।

हादसे में घायल कार चालक और इसके अलावा बाकी सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। सभी शादी समारोह से वापस आ रहे थे। रास्ते में वापसी के दौरान आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे ट्रक के पीछे चल रही उनकी कार जाकर ट्रक से टकरा गई। कार चालक व कार में सवार नंदलाल, उसकी पत्नी व दोनो पोतियां हादसे में घायल हो गई।

एक्सीडेंट के बाद मौके पर पहले से मौजूद लोगों ने ही सभी को जींद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। और अन्य 2 घायलों को  रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया। नंदलाल की दूसरी भतीजी और कार चालक का उपचार जिंद के नागरिक अस्पताल में ही चल रहा है।

ट्रक चालक घटना के बाद से फरार है। एक्सीडेंट के बाद से ही ट्रक चालक ट्रक को लेकर नौ दो ग्यारह हो गया था। जिसके खिलाफ पीड़ित कार चालक सुनील की द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर जुलना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें