Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिरोजपुर में बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस नाले में गिरी, मची चीख-पुकार

April 5, 2025

फिरोजपुर में बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस नाले में गिरी, मची चीख-पुकार

School Bus Accident: पंजाब के फिरोजपुर में बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि अरमानपुरा गांव स्थित गुरु रामदास पब्लिक स्कूल की बस आज बच्चों को स्कूल छोड़ते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार जैसे ही बस हस्ती वाला गांव के पास पहुंची तो असंतुलित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि बस की सीटें तक उखड़ गई। घटना के समय बस में लगभग दो दर्जन बच्चे सवार थे। हालांकि, इस दौरान चालक और बच्चों को मामूली चोटें आईं और अधिकांश बच्चे बच गए।

बस की खिड़कियां तोड़कर बच्चों को निकाला बाहर

घटनास्थल पर मौजूद कृपा सिंह ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तब वह कुछ दूरी पर खड़े थे। इस बीच सड़क से गुजर रहे राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत बस की खिड़कियां तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

देखें LIVE :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें