Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Saudi Arabia : एम्यूजमेंट पार्क में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा… मच गई चीख-पुकार, 23 लोग घायल, देखें VIDEO

August 1, 2025

Saudi Arabia : एम्यूजमेंट पार्क में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा… मच गई चीख-पुकार, 23 लोग घायल, देखें VIDEO

Saudi Arabia Amusement Park Ride Crashes : सऊदी अरब के ताइफ़ शहर में स्थित ग्रीन माउंटेन पार्क में एक भयानक हादसा सामने आया है। बता दें कि 31 जुलाई की शाम को पार्क में लगे एक ‘360 डिग्री झूले’ के अचानक टूटकर गिर जाने से कम से कम 23 लोग घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना हाडा क्षेत्र में हुई, और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोगों के रौंगटे खड़े हो रहे हैं।

झूला गिरने का खौफनाक मंजर

रिपोर्ट के मुताबिक, यह झूला पेंडुलम (झूले के झूलने वाले) पैटर्न में आगे-पीछे झूल रहा था, तभी अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण पूरा ढांचा टूटकर नीचे गिर पड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग सवारी का आनंद ले रहे होते हैं, तभी एक तेज आवाज होती है और झूला ज़मीन पर आ गिरता है। लोग चीखते-चिल्लाते और मदद की गुहार लगाते नजर आते हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया…

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि झूले का खंभा तेजी से पीछे की ओर झुका और दूसरी दिशा में खड़े कुछ लोगों से जा टकराया। कुछ सवारियां गिरते वक़्त झूले पर ही थीं, जबकि कई लोग ज़मीन पर जा गिरे। झूले की गति इतनी अधिक थी कि कई लोग हवा में उछल गए।

राहत और बचाव कार्य

घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। राहत कार्य में किसी प्रकार की देरी नहीं हुई।

जांच शुरू, पार्क में सुरक्षा निरीक्षण

इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने झूले की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। मनोरंजन पार्क में सभी गतिविधियों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। सुरक्षा विभाग द्वारा पूरे पार्क का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

क्या पहले भी हुआ है ऐसा?

इस घटना ने एक बार फिर मनोरंजन पार्कों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतबल इसी साल की शुरुआत में भारत के दिल्ली स्थित कापसहेड़ा में एक वाटर पार्क में ऐसी ही एक दुर्घटना हुई थी, जिसमें एक 24 वर्षीय महिला प्रियंका की मौत हो गई थी। बताया गया था कि रोलर कोस्टर की सीट बेल्ट की खराबी के चलते वह सवारी से नीचे गिर पड़ी थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें