Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karwa Chauth पर दर्दनाक हादसाः व्रत खोल पति व बच्चियों संग गई घूमने, बुलेट सवार युवकों ने मारी टक्कर, मौत

October 21, 2024

Karwa Chauth पर दर्दनाक हादसाः व्रत खोल पति व बच्चियों संग गई घूमने, बुलेट सवार युवकों ने मारी टक्कर, मौत

Karwa Chauth : देश भर में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया से कल मनाया गया। इसी बीच जयपुर से दुखद खबर सामने आई है। जहां, पति की लंबी उम्र की कामना करने के लिए करवा चौथ व्रत की पूजा की। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें पत्नी की मौत हो गई। जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि पति और उसकी बेटियां हादसे में बच गई। यह हादसा अजमेर में रात में हुआ।

करवा चौथ का व्रत खोलकर मनदीप कौर पति गुरप्रीत और 2 बेटियों के साथ स्कूटर पर घूमने निकली थी। इस दौरान बुलट पर सवार 2 युवकों ने पीछे से स्कूटर को टक्कर मार दी। जिससे यह हादसा हो गया। इस हादसे में मनदीप कौर की मौत हो गई। उसके पति और दोनों बेटियों को चोटें आई है। हादसे के बाद बाइक सवार एक युवक को लोगों ने पकड़ कर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। वहीं दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों लोगों ने पहिए में फंसी मनदीप की गर्दन को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। इसके बाद मनदीप को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पति और बच्चों का भी अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें