Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 3 यात्रियों की मौत

May 10, 2024

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 3 यात्रियों की मौत

रायगढ़। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा रायगढ़ जिले के खोपोली बोरघाट के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी, वहीं टेंपो वैन से जा टकराया। इस वजह से यह भीषण हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे, जिससे वह अनियंत्रित होकर टेम्पो से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हाईवे सेफ्टी पेट्रोलिंग पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी 11 घायल यात्रियों को इलाज के लिए नवी मुंबई स्थित एक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक महिला समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज चल रहा है। खोपोली पुलिस इस दर्दनाक हादसे की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें