Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

एरिजोना में हुए सड़क हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत

April 23, 2024

एरिजोना में हुए सड़क हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत

वाशिंगटन। अमेरिका के एरिजोना में लेक प्लेजेंट के पास दो कारों के बीच टक्कर होने से दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय निवेश मुक्का और 19 वर्षीय गौतम पारसी के रूप में की गई है। दोनों ही छात्र भारत के थे। वे अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के तौर पर पंजीकृत थे। पेरिया पुलिस के अनुसार, ‘स्टेट रूट- 74’ के ठीक उत्तर में कैसल हॉट स्प्रिंग्स रोड पर 20 अप्रैल को शाम करीब छह बजकर 18 मिनट दो कारों के बीच टक्कर हो गई।

पुलिस ने एक बयान में कहा, यह पता लगाया जा रहा है कि वाहनों में टक्कर कैसे हुई। उसने बताया कि सड़क हादसे में दोनों कारों के चालक घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया की मृतकों की पहचान 19 वर्षीय निवेश मुक्का और 19 वर्षीय गौतम पारसी के रूप में की गई है। उसने बताया कि दोनों भारतीय थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें