Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

पति-पत्नी की 1000 साल पुरानी कब्र के है बड़े राज़, पहेलियों में उलझे वैज्ञानिक

November 7, 2023

पति-पत्नी की 1000 साल पुरानी कब्र के है बड़े राज़, पहेलियों में उलझे वैज्ञानिक

 

जर्मनी: हाल ही में पुरातत्वविदों ने जर्मनी में पति-पत्नी की दो कब्र खोदीं,जिन्हें 1000 साल से पहले एक साथ दफन किया गया था।इन दोनों की नई नई शादी हुई थी। इनमें जो दुल्हन है उसकी लंबाई कथित तौर पर पांच फीट थी। जो अपने लंबे पति के साथ दफन की गई। मिली जानकारी के अनुसार, इस कपल की खोज जर्मन राज्य सैक्सोनी के आइस्लेबेन में हेल्फ्टा के पूर्व शाही महल में की गई।

अभी इस बात का पता नहीं चला है कि इनकी मौत कैसे और कब हुई थी। इनकी जब जांच की गई तो पता चला कि पत्नी के चेहरे की सारी हड्डियां गायब हैं। पुरातत्वविद इनके अवशेषों की लैब में जांच कर रहे हैं। वो इस 1000 साल पुराने केस को सुलझाने की कोशिश में हैं। वहीं उसके पति के चेहरे के साथ उस दौरान कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी।

पत्नी के चेहरे को क्यों बिगाड़ा गया, ये अब भी एक रहस्य है।हालांकि इससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि पति की लाश को इतनी सजावट के साथ क्यों दफन किया गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि पति की कब्र में ‘शाही साजावट’ से पता चलता है कि कपल कुलीन परिवार से था. इनके पास से चाकू, बेल्ट का सेट समेत अन्य सामान मिला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें