Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

5 साल की बच्ची बन गई थी सबसे कम उम्र की मां, जानें कैसे हुआ ये मुमकिन

November 26, 2025

5 साल की बच्ची बन गई थी सबसे कम उम्र की मां, जानें कैसे हुआ ये मुमकिन

अजब-गजब: तकरीबन 87 साल पहले कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया। लीना मार्सेला मेडिना (Lina Marcela Medina) नाम की एक 5 साल की बच्ची को दुनिया की सबसे कम उम्र की मां बन गई। इस घटना ने मेडिकल साइंस को भी सोच हैरान कर दिया। चलिए जानते हैं आखिर ये कैसे हुआ…

पेरू में जन्मी लीना नाम की बच्ची एक बेहद गरीब परिवार से थी। घर की हालत इतनी खराब थी कि सही इलाज या जानकारी तक मिल पाना मुश्किल था। तभी अचानक लीना का पेट असामान्य रूप से बढ़ने लगा। पड़ोसियों ने इसे किसी चमत्कार से जोड़ दिया। किसी ने कहा कि यह ‘वर्जिन मैरी का आशीर्वाद’ है, तो किसी ने ‘सूर्य देवता का बच्चा’ कहा। वहीं लीना के माता-पिता ने डर के चलते इसे ‘शैतान का असर’ मान लिया और ओझा-तांत्रिकों के पास घूमते रहे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और बच्ची की हालत बिगड़ती गई।

ये भी पढ़ें: जेसीबी की चपेट में आने से घायल हुआ कोबरा, डॉक्टर ने 80 टांके लगाकर बचाई जान

सच जान डॉक्टर रह गए दंग

जब कोई उपाय काम नहीं आया तो परिवार उसे अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने शुरुआत में लीना के पेट को एक बड़ा ट्यूमर समझा। लेकिन जांच रिपोर्ट आने पर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। रिपोर्ट से पता चला कि केवल 5 साल की लीना 7 महीने की गर्भवती थी। डॉक्टरों के लिए यह मामला चौंकाने वाला था, क्योंकि यह मेडिकल साइंस में बेहद दुर्लभ घटना है।

C-सेक्शन से पैदा हुआ बच्चा

ब्रिटेन में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, 14 मई 1939 को डॉक्टरों ने C-सेक्शन के जरिए लीना का ऑपरेशन किया। लीना ने करीब 2.7 किलो के एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। बच्चे का नाम डॉक्टरों ने गेरार्डो रखा, जो उसकी डिलीवरी कराने वाले चिकित्सक के नाम पर था।

इतनी कम उम्र में गर्भ कैसे?

डॉक्टरों ने रिकॉर्ड खंगालने के बाद पाया कि लीना को असामान्य रूप से जल्दी यौवन आ गया था। मेडिकल भाषा में इसे Precocious Puberty कहा जाता है। इस कारण कम उम्र में ही उसके शरीर में गर्भधारण की क्षमता विकसित हो गई थी।

गर्भ का जिम्मेदार कौन?

उस समय शक के आधार पर पुलिस ने बच्ची के पिता को पकड़ा, लेकिन कोई सबूत नहीं मिला और उन्हें छोड़ दिया गया। बाद में लीना के अन्य रिश्तेदारों पर भी नजर रखी गई, लेकिन जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। लीना के बेटे को यह बताया गया कि लीना उसकी मां नहीं, बल्कि उसकी बड़ी बहन है। लीना ने अपने पूरे जीवन में इस घटना पर कभी सार्वजनिक रूप से बात नहीं की। यदि आज वह जीवित होतीं, तो उनकी उम्र करीब 92 वर्ष होती।

ये भी पढ़ें: ‘संविधान सिर्फ किताब नहीं, बराबरी और इंसाफ का पवित्र वादा’, कॉन्स्टिट्यूशन डे पर बोले राहुल गांधी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें