Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aliens का लेकर एक व्यक्ति ने किया हैरान कर देने वाला दावा, कहा- इस दिन धरती पर कब्जा करेंगे एलियंस

January 27, 2023

Aliens का लेकर एक व्यक्ति ने किया हैरान कर देने वाला दावा, कहा- इस दिन धरती पर कब्जा करेंगे एलियंस

एलियंस काे लेकर पहले भी कई सारी बातें पहले भी सामने आती रही हैं। इसी तरह का एक मामला सामने आया हैं, जहां पर एक व्यक्ति ने दावा किया हैं, कि कुछ ही दिनों में पृथ्वी नष्ट होने वाली है और इंसानों और एलियंस के बीच युद्ध होगा और एलियंस धरती पर कब्जा कर लेंगे। इस व्यक्ति ने दावा किया हैं कि उन्होंने समय यात्रा करके भविष्य देखा है। वह साल 2858 से लौटे हैं और उन्होंने देखा कि साल 2023 में दुनिया में पांच बड़ी घटनाएं होंगी। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर कर तहलका मचा दिया है। उन्होंने कहा, कि ध्यान दें – मैं एक समय यात्री हूं जो वर्ष 2858 से लौटा हूं, 2023 में आने वाली इन 5 तारीखों को याद रखें। इसमें उन्होंने एलियंस से लेकर वर्महोल तक कई दावे किए हैं।

उन्हाेंने कहा कि इस साल 28 फरवरी को एलियंस धरती पर कब्जा कर लेंगे। हर किसी का एक ही सपना होता है कि एलियंस पृथ्वी पर कब्जा कर लें। वह दिन आ रहा है। 28 फरवरी को धरती एलियंस के कब्जे में आ जाएगी। इसके अलावा 30 मार्च को एक विमान वर्महोल में लापता हो जाएगा। विमान में चढ़ने वाले यात्रियों के लिए यह सिर्फ छह सेकंड का होगा जबकि बाकी दुनिया के लिए यह छह साल का होगा।

इस व्यक्ति तीसरा दावा करते हुए कहा कि 4 मई को मंगल ग्रह पर मानव हड्डियां मिलेंगी। इसके बाद पूरी दुनिया को यकीन हो जाएगा कि हम मूल रूप से मंगल ग्रह के रहने वाले हैं। इसका मतलब है कि हम मंगल ग्रह पर पैदा हुए हैं। चौथा दावा किया कि 2 जुलाई को 6 लोगों को सूर्य से महाशक्तियां प्राप्त होंगी।

5वां दावा आपको और भी हैरान कर देगा। इसमें कहा गया है कि वैज्ञानिक एक अति गोपनीय योजना पर काम कर रहे हैं। सरकार ने इसकी इजाजत दे दी है। वे एक समानांतर ब्रह्मांड बना रहे हैं जिसका पोर्टल दिखाई देगा। इन सब दावाें में कितनी सच्चाई है ये आने वाला समय ही बताएंगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें