Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

सावधान! भूल से कभी ना खाएं सेब के बीज… स्वस्थ बनाने की जगह जाएगी जान

November 21, 2023

सावधान! भूल से कभी ना खाएं सेब के बीज… स्वस्थ बनाने की जगह जाएगी जान

 

मुंबई: भगवान ने कई तरह के फल हमारे खाने के लिए बनाए हैं, ये सारे फल कई तरह के मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर हैं। जिसके सेवन से हम शरीर की कई बिमारियों को भगा सकतें है। इन्हें खाने के बाद कमजोरी, थकान और भी कई तरह की समस्याएं खत्म हो जाती है। बात फलों की कर रहे हैं तो इसमें सेब को काफी फायदेमंद माना जाता है।

इंसान को कई तरह की बीमारियों से सेब बचा लेता है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि इसी सेब के बीज में जहर होता है? जी हां, जो सेब हमारे लिए अमृत का काम करता है। हमें स्वस्थ बनाने के लिए उसके बीज में बेहद खतरनाक जहर मौजूद होता है। कोई भी इन बीज को खाने के लिए नहीं कहता। वैसे तो ऐसे कई फल हैं, जिनके सीड्स को हेल्दी माना जाता है।

होती है यह समस्याएं:
सेब के अंदर कई तरह के गुण होते हैं ये एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और फाइबर से भरपूर होते हैं। लेकिन इनके बीज में अमिग्डालिन होता है जिसे जब चबाया जाता है तब वो साइनाइड रिलीज करता है। अगर इसे खाया जाए तो इंसानों में एंजाइटी, सिर दर्द, चक्कर, और कन्फ्यूजन की स्थिति देखी जाती है। वहीं इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर, लकवा और कोमा जैसे गंभीर केसेस भी देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, एक या दो बीज खाना नुकसान नहीं करता लेकिन लगातार इनका सेवन आपको काफी बीमार बना सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें