अजब-गजब: आम तौर पर लोग सांप का नाम सुनकर डर जाते हैं, लेकिन चीन की एक 29 वर्षीय युवती ने इन्हीं खतरनाक जीवों को अपनी रोजी-रोटी बना लिया है। गुआंग्शी प्रांत में रहने वाली किन नाम की यह लड़की आज हजारों जहरीले सांपों के बीच काम करती है और इससे लाखों-करोड़ों की कमाई कर रही है।
शहर की नौकरी छोड़ अपनाया पुश्तैनी काम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किन का जन्म 1995 में हुआ था और उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद शहर में करियर बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन उनके पिता पहले से ही सांप पालन का काम करते थे, जब इस काम में मदद की जरूरत पड़ी, तो किन ने शहर की नौकरी छोड़कर परिवार के इस व्यवसाय को संभालने का फैसला किया। आज वह अकेले ही करीब 60,000 से ज्यादा सांपों की देखभाल कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: ‘लाहौर में जाकर कंपनी खोलो…’, लेंसकार्ट के तिलक-मंगलसूत्र पाबंदी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री
फार्म में हैं दुनिया के खतरनाक सांप
किन के फार्म में बड़ी संख्या में बेहद जहरीले सांप मौजूद हैं, जिनमें लगभग 50,000 ‘फाइव-स्टेप’ वाइपर और करीब 10,000 कोबरा शामिल हैं। ‘फाइव-स्टेप’ सांप को चीन में बेहद खतरनाक माना जाता है। कहा जाता है कि इसके काटने के बाद व्यक्ति ज्यादा दूर नहीं चल पाता। इन सांपों को खाना खिलाने और उनकी देखभाल करने के लिए किन को रोज उनके बेहद करीब जाना पड़ता है। वह बताती हैं कि बचपन से इन सांपों के बीच रहने की वजह से अब उन्हें डर कम लगता है।
सांपों से होता है बड़ा कारोबार
यह काम सिर्फ पालन-पोषण तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे बड़ा बिजनेस भी जुड़ा है। सांपों से मिलने वाले कई उत्पाद सांप का जहर, पित्त और सांप का तेल बाजार में बेचे जाते हैं। इनका इस्तेमाल पारंपरिक दवाओं और वैज्ञानिक रिसर्च में किया जाता है। जानकारी के मुताबिक, एक ग्राम सांप के जहर की कीमत 40 से 200 युआन तक हो सकती है। किन इस कारोबार से सालाना करीब 10 लाख युआन (लगभग 1.35 करोड़ रुपये) तक की कमाई कर लेती हैं।
खतरा हमेशा बना रहता है
किन सोशल मीडिया पर ‘द गर्ल हू कलेक्ट्स स्नेक वेनम’ के नाम से जानी जाती हैं। वह बताती हैं कि यह काम जितना दिखता है, उससे कहीं ज्यादा जोखिम भरा है। उनका कहना है कि सांप पालने का मतलब यह नहीं कि खतरा खत्म हो गया। अगर कोई स्नेक फार्मर कहे कि उसे डर नहीं लगता, तो समझो उसे कभी सांप ने काटा नहीं है। वह बताती हैं कि फाइव-स्टेप सांप के काटने का दर्द इतना भयानक होता है कि इंसान उसे पूरी जिंदगी नहीं भूलता।
ये भी पढ़ें: वाराणसीः गंगा आरती में शामिल हुए क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, श्रद्धा से किया पूजन, देखें तस्वीरें
मेष: दिन शुभ रहेगा...