Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

मनचले ने स्टेज पर छेड़ा तो फूटा डांसर डिंपल चौधरी का गुस्सा, जड़ा थप्पड़… वीडियो जारी कर कहा- लोग सवाल खड़े कर रहे

June 7, 2026

मनचले ने स्टेज पर छेड़ा तो फूटा डांसर डिंपल चौधरी का गुस्सा, जड़ा थप्पड़… वीडियो जारी कर कहा- लोग सवाल खड़े कर रहे

Dancer Dimple Chaudhary News: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी के साथ स्टेज शो पर बदसलूकी हुई थी। जिसके बाद डिंपल चौधरी ने बदसलूकी का दूसरा वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि चलते स्टेज शो के दौरान एक युवक सारी सीमाएं पार करते हुए उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

 

डिंपल चौधरी बोलीं- मुझे इंसाफ चाहिए
घटनाक्रम के बाद हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी ने बताया कि उनके परिवार और समाज के लोगों के सवालों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से वह पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान हैं और खुद को काफी असहज महसूस कर रही हैं। बोलीं- मुझे इंसाफ चाहिए।

हाथरस की है घटना
जानकारी के अनुसार यह घटना 3 जून को उत्तर प्रदेश के हाथरस की है। इसमें एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर डांस और रागनी प्रोग्राम रखा था। इसी में परफोर्मेंस के दौरान एक युवक ने डिंपल की कमर को छुआ था। इसका विरोध करते हुए डिंपल ने युवक को स्टेज पर ही थप्पड़ जड़ दिया था। जिसके बाद वीडियो जारी कर अपनी पीड़ा सार्वजनिक की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें