Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहाड़ो की ऊंचाई पर किया खतरनाक स्टंट, पतली रस्सी पर चलने लगी लड़की, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

June 25, 2024

पहाड़ो की ऊंचाई पर किया खतरनाक स्टंट, पतली रस्सी पर चलने लगी लड़की, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अजब गजब : दुनिया में बहुत लोग ऐसे होते है जिन्हे खतरनाक चीज़ो से खेलने का शौक होता है। जैसे की वो खतरनाक स्टंट, या कुछ ऐसा कर देना जिसकी लोगो ने कल्पना भी नहीं की होती है। इन दिनों एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख हर कोई लड़की की बहादुरी और निडरता की तारीफ कर रहा है। दरअसल लड़की रस्सी पर चलती दिख रही है। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि वो ये काम जमीन से कुछ इंच या कुछ फीट ऊपर नहीं, बल्कि पहाड़ की ऊंचाई पर कर रही है।

इस वजह से जब आप इस वीडियो को देखेंगे, तो इसे देख आप भी दंग रह जाएंगे। क्योकि पहाड़ की ऊंचाई काफी ज्यादा है। सबसे हैरानी की बात ये है कि उसके साथ को सपोर्ट में डोरी या रस्सी लगी भी नहीं दिख रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों पहाड़ों की दूरी काफी ज्यादा है और उनके बीच वो रस्सी बंधी है। लड़की बड़े ही आराम से उस रस्सी पर चलती नजर आ रही है। आपको बता दे कि लड़की का नाम फेथ डिकी जिसके पास रस्सी पर चलने का 15 सालों का अनुभव है। वो एक प्रो हाइलाइनर है।

ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @acousticfukra पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसे अब तक 2 करोड़ लोग देख चुके है और कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक शख्स ने लिखा कि इसे खुद के ऊपर विश्वास करना कहते हैं , तो वही दूसरे ने कहा कि कि ये असली नहीं हो सकता! एक ने कहा कि एक गलती और ये इस लड़की का आखिरी वीडियो होगा। एक ने कहा कि लड़की नीचे देखने की हिम्मत नहीं करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें