Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्साई पत्नी रेलवे पटरी पर लेटी, जान बचाने को दौड़ा पति, इसी बीच आ रही ट्रेन ने दोनों को…

October 13, 2023

शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्साई पत्नी रेलवे पटरी पर लेटी, जान बचाने को दौड़ा पति, इसी बीच आ रही ट्रेन ने दोनों को…

वाराणसीः वाराणसी के सारनाथ थाना अंतर्गत पंचकोशी रेलवे क्रॉंसिंग पर शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद ट्रेन की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त अमित कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सारनाथ थाना के पंचकोशी रेलवे क्रॉंसिंग के पास रहने वाला 30 वर्षीय गोविंद सोनकर शराब का आदी था। बुधवार की रात वह शराब पी रहा था और इसी बात को लेकर उसका उसकी 28 वर्षीय पत्नी खुशबू सोनकर से झगड़ा हो गया। गुस्साई पत्नी रेलवे पटरी पर लेट गयी और गोविंद उसे बचाने के लिए गया। सहायक पुलिस आयुक्त के अनुसार, इस बीच तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सारनाथ थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि मृतक दम्पत्ति के तीन बच्चे हैं। गोविंद सोनकर फल की दुकान लगाता था। कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक दंपत्ति के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं और मामले की जांच कर रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें