Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

5 साल तक बिना नहाए रहा ये डॉक्टर…अब दुनिया को बता रहे हैरान कर देने वाले फायदे

February 11, 2025

5 साल तक बिना नहाए रहा ये डॉक्टर…अब दुनिया को बता रहे हैरान कर देने वाले फायदे

नेशनल डेस्क : नहाना केवल शारीरिक सफाई के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। शारीरिक सफाई और बैक्टीरिया से बचाव होता है। त्वचा स्वस्थ रहती है। स्फूर्ति और ताजगी का अहसास होता है। ऐसी अनेकों बातें होती है। हालांकि, कोविड-19 के बाद से दुनिया भर में लोग अपनी हाइजीन और साफ-सफाई को लेकर अधिक सतर्क हो गए हैं। रोज नहाना, हाथ धोना और अन्य साफ-सफाई की आदतों को अपनाया गया है।

5 सालों से नहीं नहाए 
हालांकि, डॉक्टर्स हमेशा से ही लोगों को स्वच्छता और साफ-सुथरे रहने की सलाह देते आए हैं। नहाने से हमारे शरीर की सफाई होती है और इससे हम बैक्टीरिया, जर्म्स और फंगस जैसी बीमारियों से बच सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि न नहाने के भी कुछ फायदे हो सकते हैं? आपको बता दें कि एक अमेरिकी डॉक्टर ने यह दावा किया है कि उसने कोविड के बाद से अब तक नहीं नहाया है। उस डॉक्टर ने नहीं नहाने के कई फायदे भी बताएं है, आइए जानते है इस खबर को विस्तार से..


डॉक्टर जेम्स हैमब्लिन का अनोखा अनुभव

दरअसल, अमेरिका के प्रिवेंटिव मेडिसिन डॉक्टर जेम्स हैमब्लिन ने पिछले 5 सालों से शॉवर नहीं लिया है। उन्होंने यह प्रयोग अपने शरीर पर किया और इसके फायदे का अनुभव किया। डॉक्टर जेम्स के अनुसार, न नहाने से उनके शरीर को कई फायदे मिले हैं। हालांकि, उनका यह कहना है कि न नहाना उनकी व्यक्तिगत पसंद है।

न नहाने के फायदे

डॉक्टर जेम्स हैमब्लिन के अनुसार, न नहाने के कुछ फायदे होते हैं, जो शरीर के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही, एक और डॉक्टर ने भी एक पॉडकास्ट में बताया कि न नहाना इतना भी हानिकारक नहीं है, क्योंकि हमारे शरीर का खुद का एक नेचुरल पीएच बैलेंस होता है, जिसे शरीर नेचुरली बनाए रख सकता है।

न नहाने से मिलने वाले 3 महत्वपूर्ण फायदे

  1. शैंपू और साबुन की बचत
    रोज नहाने के दौरान हम शैंपू और साबुन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे हमारी स्किन का नेचुरल ऑइल खत्म हो जाता है और गुड बैक्टीरिया भी प्रभावित होते हैं। डॉक्टर हैमब्लिन के अनुसार, न नहाने से यह समस्या नहीं होती और स्किन के ऑइल्स बने रहते हैं, जो स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
  2. ड्राई स्किन की समस्या से राहत
    रोज शॉवर करने से स्किन पर बार-बार साबुन और शैंपू का असर पड़ता है, जिससे त्वचा ड्राई हो जाती है और आपको लगातार मॉइश्चराइजर लगाने की आवश्यकता पड़ती है। यह मॉइश्चराइजर भी स्किन के नेचुरल ऑयल का बैलेंस बिगाड़ सकता है। न नहाने से यह समस्या कम हो जाती है, क्योंकि स्किन का प्राकृतिक तेल बरकरार रहता है।
  3. बदबू का न होना
    अक्सर लोगों को यह डर रहता है कि न नहाने से शरीर से बदबू आने लगेगी, लेकिन डॉक्टर हैमब्लिन का कहना है कि यह सिर्फ एक मानसिक सोच है। कुछ दिनों तक न नहाने से शरीर का पीएच बैलेंस खुद को बेहतर तरीके से सेट कर लेता है, और बदबू की समस्या खत्म हो जाती है।

हालांकि न नहाने के कुछ फायदे हो सकते हैं, फिर भी यह एक व्यक्तिगत पसंद है और सभी के लिए नहीं हो सकता। यह जरूरी है कि हम अपने शरीर की जरूरतों के अनुसार सही हाइजीन रूटीन अपनाएं। अगर आप अपनी स्किन की देखभाल करना चाहते हैं, तो यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने शरीर के प्राकृतिक बैलेंस को समझें और उसी के अनुसार जीवनशैली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें